जेवर निवासी जूता व्यापारी से तमंचे के बल पर 70 हजार लूटे
special coverage news, hindi news, noida news in hindi, noida breakig news;
कस्बा जेवर निवासी एक जूता व्यापारी से गुरूवार की शाम तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 70 हजार रूपये लूट लिये। बदमाशों ने व्यापारी को बस से उतार लूटपाट की थी। व्यापारी जेवर आने के कस्बा ककोड में बस में बैठे थे। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
अतुल कुमार पु़त्र छूट्टन लाल निवासी जेवर कस्बे के मुख्य मार्केट में जूतों का व्यापार करते है। वह गुरूवार को कस्बा रबूपुरा, झाझर व ककोड बसों से पहुंचे और वहां के दुकानदारों से अधारी का रूपया लेकर लौट रहे थे। वह कस्बा ककोड जिला बुलंदशहर से जेवर आने के लिये दोपहर करीब 3 बजे बस में सवार हुऐ। वही बस में तीन बदमाश भी सवार हो गये। जैसे ही बस चचूरा की नहर के पास पहुंचे, बदमाश बस में तमंचे लेकर खड़े हुऐ और जूता व्यापारी अतुल को बस से उतार लिया।
इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित से 70 हजार रूपये लूट लिये और उनसे मोबाइल छीन कर दूर फैंक दिया, ताकि वह पुलिस को इसकी सूचना न दे सके। बदमाश लूट पाट की जंगल की ओर भाग गये। पीड़ित किसी तरह वहां से जेवर पहुंचा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसओ राजपाल तोमर ने बताया कि मामले झाझर एरिया का है।