मेरठ : पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश घायल
लिसाड़ी गेट थाना इलाके में वक़्त हड़कंप मच जब पुलिस चैकिंग के दौरान बाइक को रोके जाने पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग कर दिया;
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके में वक़्त हड़कंप मच जब पुलिस चैकिंग के दौरान बाइक को रोके जाने पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों को घेरते हुए फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को गोली लगी जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस घायल बदमाश को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल ले गई जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं, इस कार्रवाई में पुलिस कर्मी बाल बाल बचे हैं। Image Title
पकडे गए बदमाश का नाम फरमान है जो कि 5 हजार रूपये का ईनामी भी है और लिसाडी गेट के ज़ाकिर कॉलोनी का रहने वाला है। फरमान गैंगस्टर और 307 के मामले में आरोपी भी है। एसपी सिटी ने बताया कि आज लिसाड़ी गेट के जामिया रेसिडेंशल कॉलोनी के पास चैकिंग की जा रही थी और इस दौरान ये मुठभेड़ हुई। फरमान एक सक्रिय गैंग का सदस्य है। फ़िलहाल, पुलिस इस संबंध में और जानकारी जुटा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट : अभय शर्मा