सहारनपुर के नए एसएसपी बबलू कुमार, कई बार संभाला है जिलों को

Update: 2017-05-24 16:19 GMT

लखनऊ: शासन द्वारा सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे को स्थानान्तरित कर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ से सम्बद्व किया गया है। इनके स्थान पर मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को सहारनपुर जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।


प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए यहां बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक जितेन्द्र कुमार शाही जिनका स्थानान्तरण पूर्व में फायर सर्विस मुख्यालय पर किया गया था और के एस इमैनुअल की तैनाती उनके स्थान पर की गयी थी, वह गुरूवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Similar News