योगी सरकार के इस निर्णय पर समाजवादी पार्टी ने उठाये सवाल, कहा- संविधान को किया अपमानित

Samajwadi Party question on Yogi Sarkar;

Update: 2017-05-04 12:51 GMT
बदायूं : समाजवादी पार्टी के सदस्यता भर्ती अभियान में सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में उप मुख्यमंत्री का कोई पद नहीं है, BJP नेताओं ने दो उप मुख्यमंत्री बनाकर संविधान का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि सपा के कार्यों को बंद करना और बजट वापस मंगाना भाजपा की गलत सोच को प्रदर्शित करती है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि SP सरकार द्वारा विकास कार्यों को लेकर जारी किया गया बजट, भाजपा सरकार ने वापस मंगा लिया। आज मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। कछला-बिसौली मार्ग के चौड़ीकरण का काम भी रूक गया है।

धर्मेंद्र यादव ने कहा सपा का जन्म संघर्ष की जमीन से हुआ है। समाजवादियों ने हमेशा संघर्ष किया है, यही वजह है कि SP सिर्फ एक पार्टी ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा संगठन भी है। सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गेहूं क्रय केन्द्र सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि BJP ने प्रदेश की पूर्व अखिलेश सरकार को गुंडागर्दी के नाम पर बदनाम किया था लेकिन सच यह है कि पिछले दो महीने में अपराधी निरंकुश हो गए हैं और प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अफसरों पर हुए हमले भाजपाइयों की गुंडागर्दी की ताजा मिसाल हैं।

Similar News