देवर ने संबंध बनाने से मना किया तो भाभी की करतूत जान दंग रह जाएंगे!

भाभी ने देवर संग अवैध संबंध बनाने चाहे, जब देवर ने मना कर दिया तो...

Update: 2017-06-05 06:34 GMT
सांकेतिक तस्वीर
रायबरेली : यूपी के रायबरेली में एक भाभी ने रिश्तों को कलंकित करने का काम किया है। भाभी पर आरोप है कि उसने अपने देवर पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाला और जब देवर ने मना कर दिया तो भाभी ने उसपर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले से देवर के सिर में चोट लग गई है जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी भाभी फरार चल रही है।

मामला रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर का है जहां आरोपी भाभी पर उसके देवर ने अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। जब भाभी संबंध बनाने में नाकाम रही तो उसने अपने देवर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित देवर ने बताया कि उसकी भाभी दो तीन बार पहले भी ऐसा कर चुकी है। लेकिन घटना की रात भाभी ने उसके हार पैर बांधकर उसपर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया।

वहीं इस मामले पर पीड़ित के भाई राजू ने कहा कि उसे इस मामले की जानकारी नहीं है और ना ही वो उस वक्त घर पर था। वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक युवक घायल अवस्था में अस्पताल में आया था जिसके सिर पर चोट लगी हुई थी। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सिर पर चाकू से कई वार किया गए थे।

Similar News