यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिजनौर में चौकी इंचार्ज दारोगा की गला रेतकर हत्या

सहजोर सिंह अक्सर बाइक पर एक सिपाही को भी साथ रखते थे। लेकिन शुक्रवार को वे अकेले ही थाने आए थे।;

Update: 2017-07-01 04:33 GMT
बिजनौर : उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही सख्ती का रूख अख्तियार किये हों लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। जब सूबे में पुलिसवाले ही सुरक्षित न होंगे तो आम जनता की जिम्मेदारी कौन लेगा। ये बड़ा सवाल है। तजा मामला जनपद बिजनौर का है यहां चौकी इंचार्ज दारोगा की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है।
यहां शनिवार शाम चौकी इंचार्ज दारोगा की हत्या कर दी गई। सहरोज सिंह कल शाम सात बजे बाइक पर सवार होकर बालावाली पुलिस चौकी पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बीच रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने दारोगा पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से चौकी इंचार्ज की हत्या कर दी और उनकी पिस्टल लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने उनकी बाइक नहीं लूटी, केवल पिस्टल लेकर फरार हुए। कुछ पुलिसकर्मी भी मान रहे हैं कि बदमाश सहजोर सिंह मलिक की ही हत्या करने आए थे।

चौकी इंचार्ज सहजोर सिंह मलिक


 

चौकी इंचार्ज सहजोर सिंह मलिक एक साल से ज्यादा समय से बालावाली पुलिस चौकी पर तैनात थे। तेज तर्रार होने के कारण वे काफी समय से बदमाशों के निशाने पर थे। चौकी इंचार्ज होने के कारण उनका मंडावर थाने पर आना जाना रहता था। वे अक्सर शाम को ही थाने जाते थे। 
सहजोर सिंह अक्सर बाइक पर एक सिपाही को भी साथ रखते थे। लेकिन शुक्रवार को वे अकेले ही थाने आए थे। बदमाशों ने इसका फायदा उठाया और सुनसान इलाके में निर्ममता से उनकी हत्या कर दी।
 दारोगा की हत्या के पीछे खनन और शराब माफिया पर शक जताया जा रहा है। अभी तक न हत्यारों की पहचान हुई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

Similar News