गाजियाबाद : डीएम ऑफिस में पहुंचकर महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
महिला का आरोप है कि उसको पुलिस परेशान कर रही है...;
गाजियाबाद में डीएम ऑफिस में पहुंचकर एक महिला ने जहर खा लिया है। महिला का आरोप है कि उसको पुलिस परेशान कर रही है। महिला का कहना है कि एक महिला के साथ उसका पति कहीं चला गया है लेकिन पुलिस लगातार उसे परेशान कर रही है। महिला अपने पति को भी बेकसूर बता रही है और इसी वजह से महिला जहर खाई हालत में डीएम ऑफिस में घुस गई।
महिला जहर खाकर डीएम ऑफिस में पहुँच गई जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला क्या कह रही है वह आपको सुनवाते हैं।
रिपोर्ट : ऋषभ भारद्वाज