CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, किए रामलला के दर्शन, सरयू आरती का किया ऐलान
Yogi Adityanath reach Ayodhya;
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे है। सीएम का पदभार संभालने के बाद वह पहली बार अयोध्या आए हैं। सबसे पहले सीएम योगी हनुमान गढ़ी गए, इसके बाद उन्होंने यहां अस्थायी राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। वही सरयू तट पर पूजा अर्चना की।
आदित्यनाथ का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एक दिन पहले ही बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में BJP के शीर्ष नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय किए गए हैं। साल 1992 में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद योगी ऐसे दूसरे मुख्यमंत्री हैं, जो रामलला के दर्शन के लिए गए। 2002 में राजनाथ सिंह ऐसा करने वाले पहले CM थे। इसके बाद बीते 15 सालों में किसी भी मुख्यमंत्री ने यहां का दौरा नहीं किया है।
अयोध्या से योगी का खास रिश्ता रहा है। योगी यहां रामलला के दर्शन के अलावा डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे और महंत नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।