मध्य प्रदेश: भिलाई में सेवानिवृत्त होने वाले मैनेजर विदाई समारोह के दौरान एक चौंकाने वाला कारनामा किया। सालों की नौकरी करने के बाद अक्सर कर्मचारी सम्मानपूर्वक विदाई पाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को अपने ही विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले मैनेजर ने सबके सामने अपनी पैंट खोलकर हंगामा मचा दिया।
यह वाक्या बीएसपी के आटो रिपेयर शॉप में मैनेजर एमएस साहू के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई देने के लिए समारोह चल रहा था। इसी बीच दो प्रभारी डीजीएम वीके रथ और आरबी गहरवार के पहुंचते मैनेजर साहू ने अपनी पैंट खोल दी। 80 अफसरों व कर्मचारियों की मौजूदगी में उन्होंने दोनों पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
साहू ने कहा कि उन्हें सीएल और फेस्टिवल का अवकाश नहीं दिया गया। जिस कारण उन्हें 20 हजार रुपए की क्षति हुई। उन्होंने दोनों डीजीएम पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए उनसे सम्मान ग्रहण करने से इनकार कर दिया।
इस मामले में डीजीएम वीके रथ का कहना है कि वे विदाई समारोह में नहीं थे। वहीं जब इस मामले में डीजीएम गहरवार का पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
'प्लांट गैरेज में आयोजित विदाई समारोह में ऐसी कोई जानकारी नहीं है। विजय मैराल, डीजीएम जनसंपर्क विभाग बीएसपी