शादी के 10 दिन बाद दुल्हन बनी मां, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

Update: 2016-07-21 07:58 GMT
भोपाल: एक गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई यहां एक दुल्हन ने शादी के 10 दिनों बाद ही एक बच्चे को जन्म दिया। पति समेत ससुराल वाले भी इस घटना से स्तब्ध थे। हालांकि उन्होंने महिला और उसके बच्चे, दोनों को स्वीकार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि इन दोनों की शादी 7 जुलाई को हुई थी।

वही महिला ने बताया कि उसके गांव में एक युवक काशीराम सिलावत (22) ने शादी से पहले कई बार उसके साथ सेक्स किया था। हालांकि, उसका कहना है कि उसने अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों से इस बारे में चर्चा की थी। 
उस युवक के खिलाफ महिला ने मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक और पेंच यह है कि करीब एक साल पहले दोनों की सगाई हुई थी। और शादी से एक साल पहले से ही उसका पति उससे मिलने के लिए उसके घर जाता था और वहां ठहरता भी था। इस बीच पुलिस ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है।

Similar News