इस दूल्हे का डांस देख हस-हस कर हो जाएंगे लोटपोट, देखें विडियो

YouTube पर शादी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा खुद अपने विवाह में डांस कर रहा है जिसे इंटरनेट की दुनिया बहुत पसंद किया जा रहा है।;

Update: 2017-06-28 08:33 GMT
नई दिल्ली: YouTube पर शादी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा खुद अपने विवाह में डांस कर रहा है जिसे इंटरनेट की दुनिया बहुत पसंद किया जा रहा है। सामने आए वीडियो में दूल्हा-दुल्हन डांस फ्लोर पर खड़े हैं। इस दौरान दूल्हा अचानक डांस करना शुरू कर देता है जबकि पास में खड़ी दुल्हन बिल्कुल शांत है।
Full View
करीब तीन मिनट के वीडियो में दूल्हा लगातार डांस करता हुआ नजर आ रहा है। दूल्हे का डांस देखकर आसपास के लोग भी मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो में दूल्हा खुद की शादी से इतना खुश नजर आ रहा है कि अन्य लोगों को डांस फ्लोर से हटाकर खुद ठुमके लगाने लग जाता है। दरअसल आमतौर पर खुद की शादी में डांस करते हुए किसी शख्स को देखा नहीं जाता है।
वहीं अन्य शख्स दूल्हे के ऊपर नोटों की बरसात कर रहा है। शेरवानी और पगड़ी पहने दूल्हा अपने पत्नी को भी डांस करने के लिए आमंत्रित करता है लेकिन वो इसकी लिए इंकार करती हुई प्रतीत हो रही है। इस दौरान कुछ अन्य महिलाएं दुल्हन को डांस करने के लिए कहती हैं लेकिन वो मना कर देती है।
24 जून को अपलोड किए गए वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि कुछ लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। पूनम अमृत लिखते हैं, 'हमेशा ऐसे ही खुश रहना।' सिया राठौर लिखती हैं, 'कॉलेज में रैगिंग तो बहुत बार देखी है लेकिन शादी में पहली बार देखी।' राहुल लिखते हैं, 'लड़की भी सोच रही होगी की किस लड़के से शादी हो गई।'
क अन्य शख्स लिखता है, 'सफेद कमीज वाला शख्स बहुत सोच-सोचकर पैसा लुटा रहा है।' विकास लिखते हैं, 'लगता है दूल्हे को मिर्गी हो गई है इन्हें जूता सुंघाओ।' ओम लिखते हैं, 'दुल्हन कैसे डांस करेगी, इतना ढीला पति जो मिला है।

Similar News