महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की पियानो बजाते VIDEO हुआ वायरल
महेंद्र सिंह धोनी चैंपियंस ट्रोफी में भारत की जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं तो उनकी बेटी जीवा इन दिनों संगीत का साज छेड़ रही;
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चैंपियंस ट्रोफी में भारत की जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं तो उनकी बेटी जीवा इन दिनों संगीत का साज छेड़ रही हैं। एम.एस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने खुद बेटी का प्यानो बजाते हुए विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साक्षी ने प्यानो बजाते हुए बेटी के दो अलग-अलग विडियो शेयर किए हैं। वह संगीत की विधा में बचपन से ही हाथ आजमा रही हैं।
आज चैंपियंस ट्रोफी में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेल रही है। सेमीफाइनल में यदि टीम इंडिया जीतती है तो रविवार को उसका मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। नॉक आउट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से परास्त कर भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री की है। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बारिश से प्रभावित मैच में 124 रन से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की शुरुआत की थी।
हालांकि इसके अगले मैच में 321 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी भारत को श्रीलंका से हार झेलनी पड़ी थी। इसके चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को करो या मरो के मुकाबले में उतरना पड़ा था, लेकिन चोकर्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत ने सेमीफाइनल का मुकाम तय किया।