अगर आप भी मेड से बनवाते हैं खाना, तो देखें यह वीडियो

Update: 2017-04-23 09:56 GMT
नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि घर में खाना बनाने वाली एक मेड रोटी बनाते-बनाते कुछ रोटियों को चुरा रही है। वह रोटियों को अपने कुर्ते में छिपा रही है। शायद उसे नहीं पता है कि उसकी ये सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो रही है।
Full View

यह वीडियो कहां का है और इसे किसने नेट पर डाला है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मगर, निश्चिततौर पर यह वीडियो आपकी आंखे खोल देगा। करीब 25 साल की लग रही यह लड़की रोटियां सेकती जा रही है। जैसे ही रोटियों की संख्या थोड़ी ज्यादा हो जाती है, वह कुछ रोटियों को उठाती है और कुर्ते में ऊपर छिपा लेती है।

इससे पहले पिछले साल भोपाल में भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। घर वालों को खाने में अजीब सी बदबू महसूस होती थी। जब इसका पता करने के लिए उन्होंने किचन में सीसीटीवी कैमरा लगवाया, तो उनकी आंखें फंटी की फटी रह गईं। घर में खाना बनाने वाली महिला आंटा गूंथने के दौरान उसमें पेशाब कर देती थी। मामले का खुलासा होने के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Similar News