Live टीवी डिबेट में एंकर से बोला मौलाना, अब हिंदुओं के घर में भी पढ़ेंगे नमाज, Video हुआ वायरल

सुदर्शन न्यूज चैनल ने ‘हिंदुओं को समानता कब?’ मुद्दे पर टीवी डिबेट कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें हिंदुओं की धार्मिक समानता और धार्मिक आजादी को लेकर तीखी बहस हुई।;

Update: 2017-07-29 14:09 GMT
नई दिल्ली: सुदर्शन न्यूज चैनल ने 'हिंदुओं को समानता कब?' मुद्दे पर टीवी डिबेट कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें हिंदुओं की धार्मिक समानता और धार्मिक आजादी को लेकर तीखी बहस हुई। कार्यक्रम की एंकर लावनी विनीत ने मुस्लिमों द्वारा सार्वजिनक स्थल पर नमाज पढ़ने और हिंदुओं को सिर्फ मंदिरों में पूजा करने के लेकर सवाल उठाए।
दरअसल डिबेट की शुरुआत एक वीडियो से हुई जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ मुस्लिम कथित तौर पर नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में तीन लोग है जो बीच में खड़े अधिकारियों और अन्य लोगों से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी मुद्दे पर एंकर और डिबेट के पेनालिस्ट अशरफ जिलानी के बीच मुस्लिमों के इस व्यवहार को लेकर तीखी नोकझोंक हुई।
गौरतलब है कि कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु मुस्लिमों द्वारा मस्जिद के बाहर सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने के एतराज को लेकर था, जिसके जवाब में मुस्लिम धर्मगुरु अशरफ गिलानी ने एंकर से यहां तक कह डाला कि वो बाहर ही नहीं एंकर के घर में भी नमाज पढ़ेंगे। धर्म गुरु ऐसा कई बार कहा। जिसपर चैनल के CMD और चीफ एडिटर इन चीफ सुरेश चव्हाणके ने कड़ा एतराज जताया।
Video देखने के लिए दूसरी पेज पर जाए:-

आगे पढ़े

Similar News