मातम में बदला खुशी का माहौल, रिसेप्शन में गिफ्ट खोलते ही दुल्हे की हुई मौत

ओडिशा के बोलनगीर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के रिसेप्शन के समय नवविवाहित दंपति को मिले उपहार ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया।

Update: 2018-02-24 05:50 GMT

भुवनेश्वर : ओडिशा के बोलनगीर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के रिसेप्शन के समय नवविवाहित दंपति को मिले उपहार ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया।

दरअसल, ओडिशा के बोलनगीर जिले में रिसेप्शन के दौरान मिले एक गिफ्ट पैक में विस्फोट हो गया। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। विस्फोट होने से एक नवविवाहित व्यक्ति और उसकी दादी तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों में से एक दुल्हन भी है। वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक गिफ्ट में बॉम्ब देने वाले शख्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

पुलिस ने बताया शादी के बाद रिसेप्शन के दौरान यह उपहार किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवविवाहित दंपित्त को दिया था। इस धमाके में नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गयी तथा पांच दिन पहले विवाह के बंधन में बंधे उसके पोते की मौत राउरकेला के एक अस्पताल में हो गई।

Similar News