दिग्विजय सिंह के रोड़ शो में लगे मोदी मोदी के नारे

साधुओं की मौजूदगी में दिग्विजय ने अपनी पत्नी के साथ पूजापाठ और हवन किया

Update: 2019-05-08 10:02 GMT

भोपाल । भोपाल लोकसभा सीट को लेकर वहां पर कांटें कि टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ कांग्रेस के दिग्विजय सिंह तो दुसरी भाजपा से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चुनाव मैदान ताल ठोक रहे है। तो वही आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ साधु-संतों का रोड शो शुरू हो गया है। रोड शो कांग्रेस के दिग्विजय सिंह साथ में कम्प्यूटर बाबा  किये। इस रोड़ शो के दौरान वहां के पुलिसकर्मी भी भगवा साफा पहने हुये नजर आये। इस रोड शो का सारा दारो मदार कंप्यूटर बाबा के कंधों पर थी। इस रोड शो में 13 अखाड़ों के साधु-संत मौजूद हैं।

भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को हराने के लिये साधु-संत भी मैदान में कूद पड़े हैं। कम्प्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु-संतों ने पिछले दिनों दिग्विजय के लिए धुनी रमाई और हठयोग किया। संतों ने दिग्विजय की जीत के लिए हवन-पूजन भी किया। इस दौरान साधुओं की मौजूदगी में दिग्विजय ने अपनी पत्नी के साथ पूजापाठ और हवन किया। यहां साधुओं के लिए धूनी स्थल बनाया गया है, जहां साधु-संत हठयोग समेत तमाम योग मुद्राओं में नजर आए।

बता दें कि इस रोड़ शो के दौरान मोदी- मोदी के भी नारे लगे। वही 12 मई को छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में भोपाल, गुना, मुरैना, विदिशा, भिंड, ग्वालियर, सागर और राजगढ़ सीटों पर मतदान होगा।  

Tags:    

Similar News