Gurdaspur LokSabha Bypoll Result Live: कांग्रेस के सुनील जाखड़ 94,161 वोटों से चल रहे हैं आगे

Update: 2017-10-15 04:47 GMT

गुरदासपुर के लोकसभा उपचुनावों के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरु हो गई है। मशहूर अभिनेता और बीजेपी सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद से यह सीट खाली है। इस सीट के लिए कांग्रेस ने चुनावी मैदान में पार्टी स्टेट यूनिट चीफ सुनील जाखड़ को उतारा है। बीजेपी से स्वरण सलारिया और आम आदमी पार्टी से मेजर जनरल रिटायरड सुरेश खजुरिया चुनावी मैदान में उतरे हैं। गुरदासपुर की सीट के लिए कुल 11 उम्मीवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 11 अक्टूबर को इस सीट पर कुल 56 प्रतिशत मतदान हुए थे। वहीं 2012 में इस सीट पर 70 प्रतिशत मतदान हुए थे। फिलहाल कांग्रेस के सुनील जाखड़ इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। 

कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ अब 94,161 वोटों से आगे हो गए हैं।
अब तक मिली जानकारी के मुत्ताबिक सुनील जाखड़ 42,718 वोटों से आगे। मतगणना के पांचवे राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई बढ़त।
इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मतों की गिनती के लिए दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। गुरदासपुर जिले के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए गुरदासपुर के सुखजिंदर कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है और पठानकोट जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए पठानकोट में एसडी कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरदासपुर लोकसभा सीट में नौ विधानसभा सीट हैं: भोआ, पठानकोट, गुरदासपुर, दीनानगर, कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक, सुजानपुर और बटाला।

Similar News