प्रधानमंत्री जी, राजस्थान में पिण्डारी बने भाजपाइयों की लूट पर भी कुछ तो बोलिए !
हमारे देश में धर्म भक्त जनता को धर्म के नाम पर आसानी से बरगलाया जा सकता है I इसका दूसरा रूप ये भी है कि धर्म केनाम पर देश की गरीब दरिद्र जनता के हितो से जुड़े सवालों को आसानी से कोई दूसरा रूप देकर जनता के सवालों से भागा जा सकता है I देश में धर्म अधर्म आस्था अनास्था सच क्या है झूठ क्या है इस पर व्यापक बहस हो सकती है, परन्तु आज कल देश में धर्म अधर्म सच और झूठ आस्था अनास्था इन सभी मुद्दों पर भाजपा के नेताओ ने कब्जा कर लिया है I
भाजपा के भृष्ट नेता देश में धर्म-अधर्म क्या है यह देश की जनता को बता रहे है I दुनिया के सारे धर्म सत्य बोलने के लिये कहते है I सच्चाई इंसानियत का वह जेवर है जो व्यक्ति को इंसानियत के सर्वोच्च शिखर पर ले जाता है I सच बोलना धर्म के साथ, सभी मनुष्यों का शोभनीय आभूषण है, जो मनुष्य को धर्म के मार्ग से उचा उठाकर उसकी आत्मा को परमात्मा के मिलन का बोध करा देता है I दुनिया के सभी धर्म मनुष्यों को सच बोलने के लिये कहते है तो फिर यह सवाल दिमाग में आता है कि फिर दुनिया में झूठ कहा से आया I झूठ सियासत लालच और मौका परस्ती बुलवाती है I व्यक्ति की आँखों और उसके दिल दिमाग में जब दौलत व हुकूमत का लालच आ जाता है तो उसका नाता धर्म से टूट जाता है और उसकी जुबान झूठ बोलने लग जाती है I झूठा व्यक्ति धर्म की सीमा से बाहर निकल कर अधर्मी बनकर सिर्फ अपने स्वार्थो की पूर्ति के लिये जीवन जीने लगता है I झूठे अधर्मी व्यक्ति को फिर हर वह व्यक्ति दुश्मन नजर आता है जो उसके झूठे स्वार्थ की पूर्ति में सच बोलकर बाधा बन जाता है I दुर्भाग्य से आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा और संघ परिवार के साथ भी यही घटित हो रहा है I सम्पूर्ण भाजपा संघ परिवार अपने पालतू मीडिया के द्वारा फैलाए गये झूठ के सहारे देश में विकास की गंगा बहा रहा है और अपने विवादित नफरत के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है I
देश में कांग्रेस की यूपीए सरकार को बदनाम करने के लिये अन्ना हजारे, केजरीवाल सहित बाबा रामदेव सरीखे सलवार पहनकर भागने वालों ने क्या क्या करतब देश की राजधानी दिल्ली में बैठकर कर दिखाए थे I इनके द्वारा उठाए गये अनेक भृष्टाचार के चर्चित मामले घोटाले मोदी सरकार में न्याय के कसौटी पर फेल हो गये है I तत्कालीन समय देश की जनता को यूपीए शासन के विरोध में सडको पर लाने वाले अब देश में घटित होने वाले निर्भया काण्ड पर ना जाने कहा छुप जाते है I देश के लोक सभा चुनावो में देश के प्रधानमंत्री ने नारा लगाया था कि "बहुत हुआ भृष्टाचार अबकी बार मोदी सरकार" इस नारे के पीछे देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी का विश्वास करके केंद्र में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बना दी I देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को अपने संबोधन में कहा था "भाइयों बहनों में देश का प्रधान चोकीदार हूँ ना खाऊँगा ना खाने दूंगा", परन्तु देश की राजधानी दिल्ली से निकला पीएम का यह नारा राजस्थान राज्य की सरहद में घुसते ही दम तोड़ रहा है I राजस्थान सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा की अपनी सरकार है जिसने आज लूट, अराजकता, मनमानी के सारे प्रतिमान तोड़ डाले है I
"शायद यूं ही कोई बेवफा नही होता कुछ तो मजबूरियां रही होगी" यह पंक्तियाँ देश के प्रधानमंत्री पर ठीक बैठती है I राज्य की भाजपा के नेता आजादी से पूर्व राज्य में पिण्डारी बने लुटेरों की भांति दोनों हाथो से रामनामी लूट मचाकर अपने घर भर रहे है और देश के पी.एम. भृष्टाचार मिटाने का वादा देश की जनता से कर रहे है I यहाँ गौरतलब होगा की आजादी से पूर्व राजस्थान राज्य में टोंक नवाब, सिंधिया होलकर घराना मिलकर सम्पूर्ण देश में अपनी सैन्य शक्ति के बल पर लूट मचाते थे I दक्षिण के निजाम हैदराबाद से लेकर पंजाब राज्य को भी पिण्डारी बने इन लुटेरों ने जमकर लूटा था I अपने द्वारा जीते गये राज्यों के शहर निवासियों को ये घराने बड़ी बेहरमी से लूटते थे इस कारण इतिहास में ये पिण्डारी लुटेरों के नाम से प्रसिद्द हुए है I
शायद राजस्थान राज्य में इतिहास पुन: दोहरा रहा है बस फर्क इतना सा है कि लूट तरीके लोकतान्त्रिक हो गये है I जनता को लूटने वाले लुटेरे के नाम बदलकर उन्हे लोकतंत्र ससम्मान लूट के अवसर दे रहा है I तथाकथित देश, धर्म, संस्कृति के रक्षक बने भाजपा के नेता राज्य को लूट रहे है I प्रधानमंत्री जी आपका मौन अब आपके लिये वरदान तो देश की जनता के लिए यह अभिशाप बनता जा रहा है I राजस्थान राज्य में भाजपा सरकार की सामंत शाही लूट की अनेक गाथाए है जो शायद आपतक भी पहुंची है, परन्तु आप अपने उदघोष किये नारे "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा" को भूलकर आपकी पार्टी धर्म की रक्षा कर रहे है I यह देश की जनता के साथ राजनैतिक छल है या आपका राष्ट्र धर्म है यह समझ से परे है I माननीय प्रधानमंत्री जी राज्य की भाजपा सरकार में एक भी मंत्री आज ईमानदार नही है I
सभी भाजपाई मंत्री प्रात: काल स्मरण में रामनामी धुन गाकर तो कभी नगर निगम जयपुर के भृष्टो की भांति राष्ट्रगान गाकर शुभ मुहूर्त से भृष्टाचार करने में लग जाते है I शाम होते ही फिर अपने रामनाम से शुरु किये भृष्टाचार का समापन भी ये कर्म कांडी भाजपाई राष्ट्रगीत गाकर कर रहे है I आप तक भृष्ट भाजपाइयों की रामनामी धुन और राष्ट्रगान गाने के सजीव दृश्य ही पहुचते है I इस कारण आपके मौन रहकर सियासत करने भी अब तो धर्महित दिखने लगा है I विपक्षी पार्टी के लोग अगर मंदिर में जाए तो आपके प्रवक्ताओ को यह भी फेसन परेड में जाना दिखता है शायद आपको और आपकी पार्टी में समाहित संघियों को नो सो चूहै खाकर बिल्ली के हज पर जाने में ही मर्यादा की रक्षा करना अथवा राजनैतिक धर्म का पालन दिखता है I कुछ इसी प्रकार के कर्म आपके भाजपाई लोग बखूबी कर रहे है I
प्रधानमंत्री जी मृत्यु पूर्व आपकी पार्टी के ही स्वर्गीय नेता भेरो सिंह शेखावत ने राज्य की मुख्यमंत्री पर बीस हजार करोड़ रूपये खाने के तो राज्य की वर्तमान सरकार के विधान सभा अध्यक्ष ने अकेले अपने गृह जिले भीलवाडा क्षेत्र से ही 6 हजार करोड़ रूपये खाजाने के सार्वजनिक आरोप लगाये थे तब आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे I समय बड़ा बलवान है और समय के साथ आप बलशाली भारत राष्ट्र के प्रधानमंत्री बन गये यह देश की जनता और हमारा सौभाग्य मानते है I आपके प्रधानमंत्री काल में ही राज्य की मुख्यमंत्री पर 50 हजार करोड़ रुपयों का खान घोटाला करने के आरोप सार्वजनिक रूप से लगे, परन्तु आप का मोन नही टुटा I समय गुजरने के साथ देश के नेता प्रगति करके मुख्यमंत्री से देश के पीएम पद पर पहुँच जाते है I प्रदेश के भाजपा नेता भी प्रगति के पथ पर तेजी से दौडकर पचास हजार करोड़ का खान घोटाला कर बैठे I प्रमोशन तो दोनों ओर से हो रहा है भले ही राज्य में स्वाईन फ्लू से इलाज के आभाव में मंत्री, विधायक, जनता मरते रहे I राज्य के मंत्री कालीचरण के पुत्र का विवेक 20 लाख रूपये लेने के लिये आये दिन दिन दहाड़े घोटाले कर रहा है I
लाखो रूपये मेडिकल कॉलेज संचालको से रिश्वत में लेने की स्वीकारोक्ति के टेप समाचार पत्रों में छप रहे है और मंत्री कालीचरण "संया भये कोतवाल अब डर काहेका" की कहावत चरितार्थ कर रहे है I प्रधानमंत्री जी आपका प्रधान चौकीदार बनकर खजाने की रक्षा करने का धर्म था पर अब समझ आ गया कि जब आपने अटल बिहारी जी के अनुसार ही राजधर्म निभाने का पालना नही किया तो अब आपसे क्या आशा रखी जाए I वैसे भी अब सम्पूर्ण भाजपा पर आपका कब्जा हो गया है आप अब संघ भाजपा से भी बड़े नाम हो गये हो I देश की जनता को आपका दोहरा आचरण अब देश में खलने लगा है I अब कोई अटल जी आज की भाजपा में नही है, जो आज की भाजपा के मंत्री मुख्यमंत्री को राजधर्म का पालन करने के लिये सार्वजनिक रूप से कहे I अब तो राज्य में भाजपा के रामराज में रावण रुपी दरिन्दे दिनदहाड़े सीताओ का चीरहरण कर रहे है और प्रदेश की जनता चुनाव के इन्तजार में अपनी आबरू, अपना धन भाजपाइयों को लूटते हुए देख रही है I जनता को समय का और आपके मोन टूटने का इन्तजार है शायद आप प्रदेश के भृष्ट भाजपाइयों को कोई कडा सन्देश देकर भृष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाएंगे I