आंवला नवमी कल, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, और पूजन विधि

Update: 2021-11-11 13:19 GMT

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाते हैं। आंवला नवमी को अक्षय नवमी के नाम से भी जानते हैं। इस साल आंवला नवमी 12 नवंबर, शुक्रवार को है। हिंदू धर्म में आंवला नवमी का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, आंवला नवमी के दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है।

आंवला नवमी 2021 शुभ मुहूर्त- 12 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को सुबह 06 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक पूजन का शुभ मुहूर्त है।

नवमी तिथि प्रारंभ- 12 नवंबर 2021, दिन शुक्रवार को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 13 नवंबर, शनिवार को सुबह 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।

आंवला नवमी पूजन विधि-

1. आंवला नवमी के दिन आंवला के वृक्ष की पूजा की जाती है।

2. हल्दी, कुमकुम आदि से पूजा करने के बाद जल और कच्चा दूध वृक्ष पर अर्पित करें।

3. इसके बाद आंवले के पेड़ की परिक्रमा करें।

4. तने में कच्चा सूत या मौली आठ बार लपेटें।

5. पूजा के बाद व्रत कथा पढ़ी या सुनी जाती है

Tags:    

Similar News