क्या आप भी पैसों की तंगी से है परेशान तो अपनायें यह वास्तुटिप्स

Update: 2022-09-27 08:01 GMT

आज के समय में पैसा जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। इस धन को पाने के लिए मेहनत दिन रात कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद उसे सफलता हासिल नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वास्तु दोष के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में। धन लाभ के अपनाएं ये वास्तु नियम इस दिशा में रखें गुल्लक वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में नीले रंग का मनी बॉक्स या गुल्लक रखें।

इस गुल्लक में अक्सर कुछ पैसे डालते रहें। ऐसा करने से धन धान्य की बढ़ोतरी होगी। लगाएं स्वास्तिक चिन्ह घर के दक्षिण पूर्व दिशा में तांबे का स्वास्तिक रखें। यह पैसों के प्रवाह में आ रही सभी बाधाओं को दूर करेगा और आर्थिक स्थिति सही करेगा।

इस दिशा में न रखे कूड़ेदान वास्तु के हिसाब से इस बात का याद रखें कि उत्तर, पश्चिम या दक्षिण पूर्व दिशाओं में कोई कूड़ेदान या स्क्रैप नहीं रखा गया है। अगर इस दिशा में रखते हैं, तो वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इसके कारण जीवन में कई परेशानियों के साथ वित्तीय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस दिशा में न करें नीला रंग आमतौर पर, नीले रंग सुखदायक और आंखों को प्रसन्न करने वाला माना जाता है। लेकिन दक्षिण-पूर्व दिशा में नीला रंग नहीं करना चाहिए।

इस दिशा में नीला रंग होने से धन हानि का सामना करना पड़ेगा। इस दिशा में नीला रंग का कुछ भी चाहे दीवार पेंट,वॉलपेपर,पेंटिंग, कलाकृति कुछ भी नहीं होना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी होने लगती है। इसलिए अगर आपने इस दिशा में नीला रंग कराया है,

तो इसे जल्द से जल्द दूसरे रंग से बदल दें। उत्तर दिशा में रखें तिजोरी उत्तर दिशा को भगवान कुबेर की दिशा कहा जाता है। इसलिए इस दिशा में तिजोरी या अलमारी रखें जिसमें आप आभूषण, पैसे या फिर जरूरी कागजात रखती हो अगर इस दिशा में जगह नहीं है तो पश्चिम दिशा की ओर रखें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन, बाथरूम और सहित घर में मौजूद और जगह से भी पानी का रिसाव नहीं होने देना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ने के साथ दुर्भाग्य को आमंत्रित करते हैं। इसलिए पाइपलाइन को एकदम दुरुस्त रखें।

Tags:    

Similar News