दिवाली 2017: बेहतरीन रंगोली से सजाएं अपना घर और करें माता लक्ष्मी को खुश

Update: 2017-10-18 09:59 GMT

नई दिल्ली : दीपावली का त्योहार यानि 'रोशनी का त्योहार' भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इस बार दिवाली गुरुवार को मनाई जाएगी।

दीपावली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत, अज्ञानता पर ज्ञान का जश्न के लिए मनाते है। यह चौदह वर्ष के निर्वासन के बाद भगवान राम के अयोध्या के लौटने के सम्मान में मनाया जाता है। दिवाली देवी लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है - धन और समृद्धि की देवी।

दिवाली का त्योहार रोशनी का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के दिन पारंपरिक रूप से दीया और मोमबत्तियों को प्रकाश से मनाया जाता है, देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दीवाली के दिन अभिवादन और उपहारों का आदान-प्रदान करने के लिए मित्रों और परिवार से मिलते हैं।

यह त्यौहार भारतीय सभ्यता-संस्कृति का एक सर्वप्रमुख त्यौहार है। यह ऋतु परिवर्तन का सूचक है। इसके साथ अनेक धार्मिक मान्यताएँ भी जुड़ी हैं यह उत्साह, उल्लास, भाईचारे, साफ-सफाई तथा पूजा-अर्चना का त्यौहार है। यह त्यौहार प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।

दीपावली को धूम-धाम से मनाने के लिए हफ्तों पहले तैयारी आरंभ हो जाती है। पांच-छ: दिन पहले फल-मेवों और मिठाइयों की दुकाने सज-धज कर खरीददारों का आकर्षण बन जाती है। मिट्टी के खिलौने दीपक अन्य प्रकार की मूर्तियाँ चित्र बनाने वाले बाजारों में आ जाते हैं।

पटाखे, आतिशबाजी के स्टालों पर खरीददारों की भीड़ लग जाती है। खीर, बताशे, खिलौने, मिठाईयां बनाई व खरीदी जाती हैं, इन्हें बेचने के लिए बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। दीपावली की रात दीपकों और बिजली के छोटे-बड़े बच्चों से घरों-दुकानों का वातावरण पूरी तरह से जगमगा उठता है।

इस दिन रंगोली बनाना भी उतना ही अहम है जितना दीप से घर को रोशन करना। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। दिवाली पर बिना रंगोली तो त्योहार की चमक थोड़ी फीकी लगती है।

दिवाली पर रंगोली का मुख्य उद्देश्य सजावट तो होता ही है साथ ही इससे घर में सौभाग्य आता है। इस दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर में रंगोली बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

दीपावली की सुंदरता आपके घर को खुशियों से भर देती है, और आने वाले वर्ष आपको हर चीज प्रदान कर सकती है जिससे आपको खुशी मिलती है।

Similar News