गुजरात पर ज्योतिषियों की बात, किसके हाथ लगेगा गुजरात का ताज!

Update: 2017-12-03 06:44 GMT

शनि पुनः 26 अक्तूबर को धनु राशि में आ गया है 2020 तक के लिए. तो क्या होगा शनि के गोचर का बड़ी हस्तियों पर. शुरू में हम विचार करेंगे 2 बड़े राजनीतिक दलों के विषय में.जैमिनी विधि में राशियाँ ही देखती हैं और राशियों की दशा चलती है. 


शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है ! धनु मीन मिथुन और कन्या चारों द्विस्वभाव राशियाँ एक दूसरे को देखती हैं.  पर इस हिसाब से बीजेपी और कॉंग्रेस दोनों पार्टियों की कुंडली में शनि महाराज लगभग केंद्र के तीन घरों को तथा जैमिनी दृष्टि से दोनो के सारे चारों केंद्र के घर एक दूसरे को देख रहे हैं. हमें गोचर में देखने से पता चलता है कि कॉंग्रेस की स्थिति थोड़ी ठीक है क्योंकि गोचर का शनि दशम दशमेश दोनों से सीधे सीधे संबंध बनाए हुए है. 


पर दशा फिर हाल बीजेपी की अच्छी है. जैसा मैने पहले ही लिखा है की मार्च अप्रैल 2018 से बीजेपी का समय कुछ मामलों में कठिन और संघर्षपूर्ण होने वाला है. इस समय वह दशा संक्रमण काल में पहुँच तो चुकी परंतु अभी भी वह कमज़ोर ही सही राजयोग की परिधि मे है. अप्रैल 2018 से बीजेपी चंद्र की विनषोत्तरी दशा मे आ जाएगी जिसके विषय मे तथा कॉंग्रेस के आगे के भविष्य के और क्षेत्रीय दलों के विषय में विस्तार से अगली पोस्ट मे चर्चा होगी जिन्हे ख़तरा अब बीजेपी से ज़्यादा कॉंग्रेस से दिख रहा है. 


आगे भी हम आपको एस्ट्रोलॉजर सुशील कुमार की रिपोर्ट आप तक पहुंचाते रहे है. 

Similar News