ज्योतिषाचार्य पं हनुमान बोले, मतदान के दिन बने इस योग से होगा सत्ता परिवर्तन गुजरात में

Update: 2017-12-10 03:08 GMT

ज्योतिषाचार्य पं हनुमान मिश्र ने कहा कि "राहुल को हम सब तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में देखेंगे। विरोधियों द्वारा जो इनकी छवि बना दी गई है ये उससे बाहर निकलने की कोशिश करेंगे। इन्हें नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। हालांकि किसी चमत्कार की आशा तो मैं नहीं करूंगा लेकिन इनके तौर तरीकों में बेहतरी की उम्मीद जरूर करता हूं। इनके साथ कुछ अनहोनी नहीं होगी अलबत्ता द्विजन्मानी वर्ष लग्न है तो कुछ स्वास्थ्य पीड़ा आदि का भय तो रहेगा लेकिन अन्य मामलों के लिए साल ठीक जाना चाहिए।"

कुछ ख़ास बातें कल के मतदान की 

-मतदान के दिन के गोचर में नवम में बैठे केतु की महादशा का प्रभाव सत्ता परिवर्तन का संकेत कर रहा है

-लेकिन अष्टम में बैठे दशमेश शनि जो कि दशम को देख भी रहा उसकी अंतरदशा राज्यरक्षण की बात कर रही है।

- अब इन दो पापग्रहों की लड़ाई में जिसकी भी जीत होगी बहुत कम अंतर से होगी।

- यानी साम दाम दंड भेद का प्रयोग जिसने भी कर लिया जीत उसी की।

- लॉजिकली जिसकी सरकार होती है उसके साम दाम दंड भेद का प्रयोग करने के चांसेज अधिक होते हैं।

- सामान्यतः शनि के उपनक्षत्र के कारण जनता सत्तापक्ष से नाखुश तो जरूर होगी।

- देखिए आगे तो ऊपर वाले की मर्जी लेकिन मतगणना के दिन एक्साइटमेन्ट में विचित्र उतार चढ़ाव का इंतजार है। 

Similar News