इन उपायों से होगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-संपदा में होगी दिन-रात बरकत

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना जितना आसान है, उन्हें घर पर रोकना उतना ही मुश्किल है।

Update: 2021-08-27 02:59 GMT

शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। कहते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। जिस तरह से शुक्र देव को प्रसन्न किए बिना भौतिक सुखों की प्राप्ति नहीं की जा सकती, वैसे ही मां लक्ष्मी की कृपा के बिना धन नहीं टिकता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना जितना आसान है, उन्हें घर पर रोकना उतना ही मुश्किल है।

माना जाता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को रात के समय घर के पूजा स्थल पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं। कहते हैं कि तुलसी के पौधे के सामने भी दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान शंख और घंटी बजाएं। मान्यता है कि ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।

शुक्रवार को लाल या सफेद वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

रात में अंधेरे कमरे में नहीं सोना चाहिए ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि रात को घर में मध्यम रोशनी रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

कहते हैं कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से धन-संपदा की प्राप्ति के साथ दांपत्य जीवन भी खुशहाल होता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा से प्रेम-संबंध भी सुधरते हैं।

यूं तो गाय को हर दिन रोटी खिलाना शुभ माना जाता है लेकिन शुक्रवार की सुबह गाय को पहली रोटी खिलाने से भी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Tags:    

Similar News