राजस्थान में झुंझुनू स्थित है रानी सती का मंदिर.शहर के बीचोंबीच स्थित मंदिर झुंझुनू शहर का प्रमुख दर्शनीय स्थल है.बाहर से देखने में ये मंदिर किसी राजमहल सा दिखाई देता है.पूरा मंदिर संगमरमर से निर्मित है.इसकी बाहरी दीवारों पर शानदार रंगीन चित्रकारी की गयी है.
रानी सती जी को समर्पित झुंझुनू का ये मंदिर 400 साल पुराना है.यह मंदिर सम्मान,ममता और शक्ति का प्रतीक है.देश भर से भक्त रानी सती मंदिर में दर्शन के लिए आते है.भक्त यहाँ विशेष प्रार्थना करने के साथ ही भाद्रपद माह कि अमावस्या पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में भी हिस्सा लेते है.रानी सती माता का उपनाम दादी जी भी है.रानी सती माता का वास्तविक नाम नारायणी बाई अग्रवाल है.रानी सती माता के पति का नाम तनधनदास है.रानी सती माता के परिवार में 13 सतियाँ हुई थी.
रानी सती मंदिर के परिसर में कई और मंदिर हैं,जो शिव जी,गणेश जी,माता सीता और राम जी के परम भक्त हनुमान को समर्पित है.मंदिर परिसर में षोडश माता का सूंदर मंदिर है,जिसमें 16 देवियों की मूर्तियां लगी हैं.परिसर में सुन्दर लक्ष्मी नारायण मंदिर भी बना है.
राजस्थान के मारवाड़ी लोगों का दृढ़विश्वास है कि रानी सतीजी,इस्त्री शक्ति कि प्रतीक और माँ दुर्गा का अवतार थीं.उन्होंने अपने पति के हत्यारे को मार कर बदला लिया और फिर अपनी सती होने कि इच्छा पूरी की.