पुत्रदा एकादशी के दिन करें पुत्र प्राप्ति की कामना, जपें यह मंत्र

भगवान शिव के प्रिय सावन माह पुत्रदा एकादशी पड़ने से इसका महत्त्व दोगुना हो जाता है.;

Update: 2021-08-18 06:04 GMT

सावन माह की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष को पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है. एकादशी के दिन भगवान विष्णु पूजा अर्चना होती है. इस साल सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 18 अगस्त को रखा जएगा. भगवान शिव के प्रिय सावन माह पुत्रदा एकादशी पड़ने से इसका महत्त्व दोगुना हो जाता है. पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के कृष्ण अवतार के बालक स्वरूप की पूजा की जाती है. इस संतान की प्राप्ति और संतान के स्वास्थ्य की कामना की जाती है. इसे पुत्र देने वाली एकादशी भी कहते हैं. ऐसी मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी के दिन जो दंपति संतान सुख से वंचित हैं, उन्हें पुत्रदा एकादशी का व्रत रखकर पुत्र प्राप्ति की कामना करनी चाहिए.

शुभ मुहूर्त :

18 अगस्त 2021 – प्रातः 03:20 बजे (प्रारंभ)

18 अगस्त 2021 – रात्रि 01: 02 बजे (समाप्त)

धार्मिक मान्यता है कि सावन पुत्रदा एकादशी व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करें और नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें. इससे संतान की प्राप्ति होगी.

ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते।

देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

सावन पुत्रदा एकादशी 2021 व्रत पारण का समय

सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 18 अगस्त को रखा जायेगा. इस व्रत का पारण अगले दिन यानी 19 अगस्त को प्रात: 06:32 बजे से प्रात: 08:29 बजे के बीच किया जाएगा. ध्यान रहे पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण करने के बाद ही व्रत को पूरा माना जाता है.

Tags:    

Similar News