करवा चौथ पर इस साल बन रहा ये खास संयोग, जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

Update: 2021-10-01 10:19 GMT

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर को है। इस दिन व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा दर्शन के बाद व्रत पारण करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।

करवा चौथ 2021 शुभ मुहूर्त-

24 अक्टूबर 2021, रविवार को सुबह 03 बजकर 01 मिनट से चतुर्थी तिथि शुरू होगी, जो कि 25 अक्टूबर 2021 को सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दौरान करवा चौथ का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।

करवा चौथ पर बन रहा विशेष संयोग-

इस साल करवा चौथ पर विशेष संयोग बन रहा है। करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। मान्यता है कि इस नक्षत्र में व्रत रखना शुभ होता है। 24 अक्टूबर को रात 08 बजकर 07 मिनट पर चंद्र दर्शन हो सकते हैं। इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है।

Tags:    

Similar News