होली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो करें ये काम, सालों बाद बना है शुभ संयोग

मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन संपत्ति और भंडारे भरती हैं। इसके लिए दोपहर में होलिका दहन की पूजा करने जाएं और शाम को होलिका दहन के समय सरसों के कुछ दानें समर्पित कर दें।

Update: 2020-03-08 03:31 GMT

हर साल फाल्गुन के महीने में रंगों का सबसे बड़ा त्योहार होली बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। इस दिन रंगो से होली खेली जाती है। इस बार 10 मार्च को होली है। रंगो की होली से एक दिन पहले होलिका दहन की जाती है फिर अगले दिन होली खेली जाती है। इस बार होली पर काफी शुभ संयोग बन रहे हैं, जो सालों पहले बने थे। दिवाली की तरह होली पर भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। इस बार होली पर गजकेसरी योग है। इसके अलावा ध्वज योग भी रहेगा जो सभी राशि के लोगों के बहुत ही शुभ होगा। इस योग के कारण होलिका दहन पर विभिन्न राशि के लोगों को कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

यही नहीं इस योग से रोगों का नाश होगा और धन संपत्ति में वृद्धि भी होगी। इस होलीपर ग्रहों का योग भी अच्छा फल देने वाला है। होली पर शुक्र मेष राशि, मंगल और केतु धनु, राहु मिथुन, सूर्य और बुध कुंभ और चंद्र सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों के इन योगों में होली आने से यह शुभ फल देने वाली रहेगी।

कहा जाता है कि होली पर पीली सरसों के जरिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। इसके लिए होलिका दहन पर पीली सरसों से हवन करें। ऐसा कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन संपत्ति और भंडारे भरती हैं। इसके लिए दोपहर में होलिका दहन की पूजा करने जाएं और शाम को होलिका दहन के समय सरसों के कुछ दानें समर्पित कर दें।ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

होलिका दहन के दिन भद्राकाल सुबह सूर्योदय से शुरू होकर दोपहर करीब डेढ़ बजे ही खत्म हो जाएगा। वहीं शाम को प्रदोष काल में शाम 6:30 से 7:20 तक होगा। पूर्णिमा तिथि रात 11 बजे तक रहेगी।


Tags:    

Similar News