'राष्ट्रगान' गाते वक्त सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है : सचिन तेंदुलकर

Update: 2016-01-25 06:43 GMT


मुंबई : भारत रत्न और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने दिल की उस बात को लोगो के सामने रखा जिसे सुनकर आप को भी गर्व महसूस होगा। तेंदुलकर ने कहा कि जब आप ‘जन गण मन’ गा रहे हो तो आपका सिर हमेशा उंचा रहता है लेकिन जब आप मैदान के बीच में खड़े होकर ऐसा करते हो तो आपका सीना चौड़ा हो जाता है।

सचिन ने कहा कि और उस समय की अनुभूति आप कर ही सकते जब हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रगान गाते हैं। यह हमें एक धागे में जोड़ता है। सचिन ने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले दर्शकों से खचाखच भरे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राष्ट्रगान गाना उनके करियर का सबसे गौरवपूर्ण लम्हा था।

तेंदुलकर ने ‘द स्पोर्ट हीरोज’ एल्बम के विमोचन के मौके पर तेंदुल्कर ने अपने अनुभव को साझा करते हुए सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 2003 विश्व कप सेंचुरियन मैच का जिक्र किया और कहा उस वक्त भी जब राष्ट्रगान गया जा रहा था मानो छाती चौड़ी और एक अजब ताकत की अनुभूति हो रही थी।

सचिन ने कहा जीवन में कई मक़ाम को मैंने छुआ और पाया लेकिन जब देश भक्ति और हमारे राष्ट्रगान का नाम आता है तो उस सुखद अनुभव को व्यक्त कर पाना बड़ा ही कठिन होता है। सचिन ने कहा की जैसे ही कानों में जन गण मन की आवाज आती हैं तो मन को सर फक्र से ऊँचा हो जाता है। अपने मैच के दौरान अनुभव के साथ साथ सचिन तेंदुलकर ने लोगो को भी यही सन्देश दिया की हमें किस तरह से अपने राष्ट्रगान ह्रदय से सम्मान करना चाहिए।

तेंदुलकर 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद खिताब जीता था। इस वर्ल्डकप में युवराज सिंह ने यादगार प्रदर्शन किया था।

‘द स्पोर्ट हीरोज’ वीडियो का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है। इसमें आठ जानी मानी खेल हस्तियों ने राष्ट्रगान गाया है जिसमें तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, महेश भूपति, महान हाकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै, फुटबाल स्टार बाईचुंग भूटिया, ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार शामिल हैं।

Similar News