IPL : धोनी, रहाणे और अश्विन पुणे की टीम में, रैना और जडेजा राजकोट की टीम में शामिल

Update: 2015-12-15 07:08 GMT



मुंबई : आईपीएल 9 की दो नई टीमें पुणे और राजकोट के लिए प्लेयर्स की खरीदी जारी है। सबसे पहले धोनी पर बोली लगी। उन्हें पुणे ने 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, सुरेश रेना को राजकोट ने 10 करोड़ में लिया। 8 साल बाद धोनी-रैना CSK से अलग हुए।

आईपीएल के प्लेयर्स ड्राफ्ट में संजीव गोयनका की पुणे फ्रेंचाइजी ने धोनी को 12.5 करोड़ रुपए में हासिल किया। राजकोट फ्रेंचाइजी ने रैना को हासिल किया, उन्हें भी 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा गया। गोयनका की न्यू राइजिंग को प्लेयर्स ड्राफ्ट में सबसे पहले खिलाड़ी हासिल करने का अधिकार था और उन्होंने धोनी को हासिल किया। इसी प्रकार राजकोट की इंटेक्स फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले रैना को हासिल किया।

राजकोट टीम में रहाणे पुणे और जडेजा :
पुणे टीम ने दूसरे खिलाड़ी के ‍रूप में अजिंक्य रहाणे को चुना जबकि राजकोट फ्रेंचाइजी ने स्थानीय खिलाड़ी व ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल किया। इन दोनों खिलाड़‍ि यों को 9.5-9.5 करोड़ रुपए में अनुबंधित किया गया।

पुणे से खेलेंगे अश्विन :
इसके बाद पुणे ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को तीसरे खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना। राजकोट ने पहले विदेशी खिलाड़ी के रूप में न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मॅक्कुलम को टीम में लिया। इन क्रिकेटर्स को 7.5-7.5 करोड़ रुपए के स्लैब में टीम में चुना गया।

आईपीएल-6 भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने के बाद जांच समिति ने चेन्नई और राजस्थान दोनों टीमों को 2-2 साल के लिए टूर्नामेंट से निलंबित कर दिया था। आईपीएल 2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में चेन्नई और राजस्थान के सह मालिकों के भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने के कारण आईपीएल के अगले दोनों सत्रों के लिए दो नई टीमों को चुनना पड़ा है।

Similar News