रोहित शर्मा ने रितिका से रचाई शादी, देखिए खास तस्वीरें

Update: 2015-12-13 15:56 GMT



मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर और धमाकेदार बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी मंगेतर रितिका सजदेह से आज शादी कर ली है। रोहित ने अपनी मंगेतर रितिका सजदेह के साथ कई सेलिब्रिटिज की मौजूदगी में सात फेरे लिये। शादी में नीता अंबानी, विराट कोहली, युवराज सिंह और बॉलीवुड स्टार सोहेल खान सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।

आपको बताते चलें कि शादी से पहले अंबानी फैमिली ने रोहित शर्मा - रितिका सजदेह और हरभजन सिंह - गीता बसरा को शुक्रवार को ग्रैंड पार्टी दी थी। पार्टी में विराट कोहली, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान क्रिकेटर सुरेश रैना, वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे थे। अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ वहीं युवराज सिंह भी अपनी मंगेतर हेजल कीच के साथ पार्टी में शामिल हुए थे। इनके अलावा अक्षय कुमार- ट्विंकल, आमिर- किरण राव, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, जॉन अब्राहम, शिखर, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार हिरानी, परिणीति चोपड़ा, अनिल कुंबले, सुनील सेट्टी सहित तमाम बड़े सितारों ने पार्टी का लुत्फ उठाया था।

शादी मुबंई के बांद्रा वेस्ट स्थित होटल ताज लैंड्स में दोपहर में हुई. रात आठ बजे से रिसेप्शन की पार्टी है। अपने जन्मदिन से दो दिन पहले रोहित ने इसी साल 28 अप्रैल को रितिका को जीवन साथी बनने के लिए प्रपोज किया था जिसे रितिका नकार नहीं सकी।

सूत्रों की मानें तो रोहित के रिसेप्शन में कुछ खास वीवीआईपी गेस्ट शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, अंबानी फैमिली और सचिन तेंडुलकर समेत कुछ खास मेहमान शामिल हैं। पिछले दिनों दिल्ली टेस्ट के दौरान रोहित खासतौर पर पीएम को न्योता देने के लिए संसद भवन पहुंचे थे। बता दें कि हाल ही में हुई क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी में भी मोदी शामिल हुए थे।

शादी की कुछ तस्वीरें :









Similar News