विराट कोहली ने धोनी, सचिन, युवी और रोहित को छोड़ा पीछे

Update: 2015-12-17 11:58 GMT




नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज कप्तान विराट कोहली के बारे में एक और खुलासा हुआ है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली वर्ष 2015 में गूगल इंडिया पर सर्च किए जाने वाले खिलाड़‍ियों में शीर्ष पर कायम रहे। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने इस मामले में फुटबॉल के दिग्गज खिलाडी लियोनेल मैसी, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंडुलकर व क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़ दिया है।

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहा है। 2015 का वर्ष जाते जाते भी उन्हें बहुत सी उपलब्धियां प्रदान कर गया है। गौरतबल है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारत कि टेस्ट कप्तानी संभालने वाले विराट कोहली के लिए यह वर्ष काफी सफलताभरा रहा है।

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार 2 टेस्ट सीरीज जिताई है। कोहली ने धोनी-युवराज के साथ साथ फुटबॉल के सुपर स्टार्स लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलावा रॉजर फेडरर और सानिया मिर्जा को भी पीछे छोड़ दिया।

गूगल पर 2015 में सर्च किए गए टॉप 10 खिलाड़ी :--
1- विराट कोहली
2- लियोनल मेस्सी
3- सचिन तेंदुलकर
4- महेंद्र सिंह धौनी
5- क्रिस्टियानो रोनाल्डो
6- रोजर फेडरर
7- सानिया मिर्जा
8- रोहित शर्मा
9- युवराज सिंह
10- नोवाक जोकोविच

Similar News