LIVE : रहाणे ने दूसरी पारी में भी ठोंका शतक, द. अफ्रीका को 481 रन का लक्ष्य

Update: 2015-12-06 06:09 GMT



अजिंक्य रहाणे ने दूसरी पारी में भी शतक लगा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी के बढ़त के आधार पर द. अफ्रीका को जीत के लिए 481 रनों का लक्ष्य मिला है। रहाणे ने पहली पारी में 127 और दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए।

दूसरी पारी में भारत के लिए कप्तान विराट कोहली अपने करियर की 12वीं टेस्ट सेन्चुरी से चूक गए और 88 रन पर आउट हुए। साहा 23 रनों पर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। रहाणे एक टेस्ट की दोनों पारियो में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 126 रनों पर समेट दिया था।

सीरीज में अब तक
* मोहाली में पहले टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को 108 रन से हराया था।
* बेंगलुरु में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बारिश में धुल गया था।
* तीसरा मैच यानी नागपुर टेस्ट भारत ने 3 दिनों में ही 124 रन से जीत लिया।

Similar News