नदी में मिली जसप्रीत बुमराह के दादा की लाश, पोते से मिलने की इच्छा अधूरी रह गई!
टीम इंडिया के क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादा संतोष सिंह बुमराह की लाश गुजरात के साबरमती नदी में मिली है।;
अहमदाबाद : टीम इंडिया के क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादा संतोष सिंह बुमराह की लाश गुजरात के साबरमती नदी में मिली है। 84 साल के संतोष सिंह बुमराह उत्तराखंड से अहमदाबाद अपने पोते से मिलने के लिए पहुंचे थे। हालांकि जसप्रीत बुमराह से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। जसप्रीत के दादा संतोक सिंह बुमराह शुक्रवार से लापता थे और इसकी रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी।
खबरों के मुतबाकि उत्तराखंड में रहने वाले संतोक सिंह बुमराह को 5 दिसंबर को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए अहमदाबाद आए थे। 84 साल के संतोक सिंह की बेटी राजेंदर कौर बुमराह ने पुलिस में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 'संतोक सिंह को अपने क्रिकेटर पोते से मिलने नहीं दिया गया, जिसके बाद से वह लापता हैं।'
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, '1 दिसंबर को संतोक सिंह अपनी बेटी के वसंतपुरा अपार्टमेंट पहुंचे थे। उन्होंने अपने पोते जसप्रीत से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। 5 दिसंबर को उसका जन्मदिन होता है, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। 8 दिसंबर को उन्होंने झराखंड में रहने वाले अपने दूसरे बेटे बलविंदर सिंह को फोन कर बताया था कि वह अपनी बहू से मिलना चाहते हैं।'
आपको बता दें कि जसप्रीत के दादा उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में बेहद खराब हालत में अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रहे हैं। यहां पर वह एक किराये के मकान में रहते थे और रोजी-रोटी के लिए ऑटो चलाते थे।