Live IPL Auction : सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने उनादकट, 11.5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है..;
नई दिल्ली : आईपीएल 11 के लिए नीलामी के दौरान गुजरात के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को जबर्दस्त कीमत मिली। दूसरे दिन उनादकट के लिए बोली बढ़ते-बढ़ते 10 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गई। आखिरकार राजस्थान रायल्स की टीम उन्हें साढ़े 11 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। बेहद अनुशासित होने के साथ बाएं हाथ से गेंदबाजी करना उनादकट के लिए प्लस पाइंट साबित हुआ, यही कारण रहा कि नीलामी ने उन्हें हाथोंहाथ लिया गया। 26 वर्ष के जयदेव ने अब तक भारत के लिए एक टेस्ट, सात वनडे और चार टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है जबकि वनडे में 8 और टी20 में चार विकेट इस खब्बू गेंदबाज के नाम हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल को पिछला सीजन उनादकट के लिए शानदार रहा था और वे पर्पल कैप हासिल करने वाले भुवनेश्वर कुमार के बाद विकेट के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे। प्रतियोगिता के 12 मैचों में उन्होंने 24 विकेट हासिल किए थे जिसमें एक हैट्रिक शामिल थी। आईपीएल के पिछले सीजन में वे राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे। जयदेव गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं और किफायती भी साबित होते हैं।
LIVE UPDATE:
# बरिंदर स्रां को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।
# जे पी डुमिनी को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा। क्रिस जोर्डन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
# प्रदीप सांगवान को मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा। अनुरीत सिंह कठूरिया को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
# बिपुल शर्मा, स्वप्निल सिंह, ईश्वर पांडे, सयान घोष और नाथु सिंह नहीं बिक सके।
# अभिषेक शर्मा को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 55 लाख में खरीदा।
# प्रवीण दुबे को नहीं मिला खरीददार।
# 19 साल के शिवम मावी को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3 करोड़ में खरीदा।
# अंकित शर्मा को राजस्थान रॉयाल्स ने 20 लाख में खरीदा।
# मनोज कालरा को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 20 लाख में खरीदा।
# रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख में खरीदा।
# सचिन बेबी को सनराइजर्स ने 20 लाख में खरीदा।
# अपूर्व वानखेड़े को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख में खरीदा।
# तबरेज शामसी, अनमोलप्रीत सिंह भी नहीं बिके।
# नाथन लियोन, प्रज्ञान ओझा और फवाद अहमद नहीं बिक सके।
# किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ रुपये में मुजीब जादरान को खरीदा।
# अफगानिस्तान के क्रिकेटर मुजीब जादरान पर लग रही है बोली, बेस प्राइस है 50 लाख रुपये, किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर।
# शरदुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा, डेल स्टेन नहीं बिक सके।
# ट्रेंट बोल्ट को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।
# राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा, दूसरे दिन के सबसे महंगे खिलाड़ी, बांयें हाथ के तेज गेंदबाज हैं जयदेव उनादकट।
# जयदेव उनादकट पर लग रही है बोली, 1.5 करोड़ है बेस प्राइस, किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई के बीच खरीदने की होड़।
# मोहम्मद सिराज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा।
# विनय कुमार रंगनाथ को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
# संदीप शर्मा पर लग रही है बोली, बेस प्राइस है 50 लाख रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपये में संदीप शर्मा को खरीदा।
# किंग्स इलेवन पंजाब ने राइट टू मैच के तहत मोहित शर्मा को 2 करोड़ 40 लाख रुपये में रिटेन किया।
# राजस्थान रॉयल्स ने राइट टू मैच के तहत 75 लाख रुपये में धवन कुलकर्णी को रिटेन किया।
# मोहित शर्मा पर लग रही है बोली, बेस प्राइस है 1.5 करोड़ रुपये, मोहम्मद नबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा, ऋषि धवन नहीं बिक सके
# मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेन कटिंग को 2 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा
# न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन और ऑस्ट्रेलिया के मोजेस हेनरीक्स बिना बिके रहे, अब बेन कटिंग पर लग रही है बोली
# दिल्ली डेयरडेविल्स ने 75 लाख रुपये में गुरकीरत सिंह को खरीदा
# गुरकीरत सिंह पर लग रही है बोली, बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए राइट टू मैच है उपलब्ध
# जयंत यादव पर लग रही है बोली, दिल्ली डेयरडेविल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा
# डेनियल क्रिस्टियन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा, 1 करोड़ थी बेस प्राइस
# रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पवन नेगी के लिए राइट टू मैच का उपयोग किया, 1 करोड़ रुपये में बिके
# वाशिंगटन सुंदर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा
# मनोज तिवारी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा, अब वाशिंगटन सुंदर पर लग रही है बोली, 1.5 करोड़ है बेस प्राइस, सुंदर की उम्र मात्र 18 साल है
# ट्रेविस हेड और कोलिन इंग्राम भी बिना बिके रहे, मनोज तिवारी पर लग रही है बोली, तिवारी का बेस प्राइस है 50 लाख
# मंदीप सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा
# शॉन मार्श, इयान मॉर्गन, लेंडल सिमंस, एलेक्स हेल्स बिना बिके रहे, शॉन मार्श की बेस प्राइस 1.5 करोड़ थी
# मुंबई इंडियंस ने सौरभ तिवारी को 80 लाख रुपये में खरीदा
# झारखंड के खिलाड़ी सौरभ तिवारी पर लग रही है बोली, बेस प्राइस है 50 लाख
# मुंबई इंडियंस ने एविन लुईस को 3 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा
# एविन लुईस पर लग रही है बोली, बेस प्राइस है 1.50 करोड़
# इकबाल अबदुल्ला और शिविल कौशिक बिना बिके रहे
# मुरुगन अश्विन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा
# राजस्थान रॉयल्स ने 6 करोड़ 20 लाख में गौतम कृष्णप्पा को खरीदा
# मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं गौतम कृष्णप्पा
# गौतम कृष्णप्पा पर लग रही है बोली, बेस प्राइस है 20 लाख
# शाहबाज नदीम को 3.2 करोड़ रुपये में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीद लिया
# राहुल चाहर को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा
# दूसरे दिन की नीलामी प्रक्रिया हुई शुरू