Live IndVsSA: कुलदीप और चहल की फिरकी में फंसी दक्षिण अफ्रीका, 118 रनों पर हुई ऑलआउट
स्पिनर युजवेंद्र चहल ने करियर की बेस्ट बॉलिंग की। उन्होंने 22 रन देकर पांच विकेट लिए।;
सेंचुरियन : भारत के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली ये फैसला सही साबित हुआ और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 118 रनों पर आल आउट हो गई। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने करियर की बेस्ट बॉलिंग की। उन्होंने 22 रन देकर पांच विकेट लिए। कुलदीप यादव ने भी 3 विकेट लिए। अगर भारत 119 का टारगेट हासिल कर लेता है तो 6 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे हो जाएगा। बता दें कि डरबन वनडे में इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फिलहाल दक्षिण अफ्रीका 32 ओवर 9 विकेट खोकर 118 रन बना चुका है। टीम को हाशिम अमला के रूप में पहला झटका लगा। टीम ने 13वें और 14 वें ओवर के बीच 5 गेंदों के अंदर ही क्विंटन डी कॉक (20), एडेन मार्करम (8) औक डेविड मिलर (0) का विकेट गंवा दिया। भारत छह मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसिस के चोटिल होने की वजह से केवल दो मैचों को अनुभव रखने वाले एडिन मार्कराम को टीम का कप्तान बनाया गया है। फाफ डु प्लेसिस चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम इंडिया सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुकी है।
1 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में हुए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत की ओर से कप्तान कोहली ने सेन्चुरी (112 रन) लगाई, वहीं अजिंक्य रहाणे ने भी बेहतरीन 79 रन बनाए।