2019 World Cup – अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया आज की प्लेइंग XI

मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से होगी;

Update: 2019-06-01 11:54 GMT

लंदन। 2019 विश्व कप के तीसरे मैच में आज काउंटी ग्राउंड पर अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया बीच मैच होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से होगी। इससे पहले 3 बजे से न्यूजीलैंण्ड और श्रीलंका का मैच हो रहा है। न्यूजीलैंण्ड ने टॉस जीत कर पहले श्रीलंका को बैंटिग करने का न्योता दे दिया। खबर लिखे जाने तक 27 ओवर में आठ विकेट खोकर 122 रन बना लिये थे।

आपको बतादें कि 2015 में अफगानिस्तान ने पहली बार विश्व कप में कदम रखा था तब इस टीम को कोई गिनता भी नहीं था लेकिन चार साल में इस टीम ने अपनी दिशा बदल दी और एक ऐसी मजबूत टीम बन कर उभरी जो किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है। अफगानिस्तान की ताकत उसकी गेंदबाजी है। राशिद खान इसके आक्रमण की धुरी है जिन्होंने अपनी तेज स्पिन से दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया है। राशिद का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। उनके अलावा मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी दो और ऐसे स्पिनर हैं जो अपनी फिरकी में दिग्गज बल्लेबाजों को फंसाने का दम रखते हैं।

अगर आस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उसने सही समय पर फॉर्म में वापसी की है। 2018 तक इस टीम को काफी कमजोर माना जा रहा था लेकिन 2019 में इस टीम ने भारत को भारत में हराया है। कप्तान एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा दो और ऐसे बल्लेबाज हैं जो फुलफॉर्म में हैं। गेंदबाजी में भी टीम के पास बेहतरीन दम है। मिशेल स्टार्क को दूसरे छोर से समर्थन देने के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस हैं।

दोनों टीमें सम्भावित

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिस हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा। 

Tags:    

Similar News