अनुष्का ने विराट कोहली पर चलाई गोली! VIDEO हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का ने हाथों में बंदूक पकड़ी हुई है और विराट उनके सामने मरने का नाटक करते हुए नजर आ रहे हैं?

Update: 2019-04-26 06:35 GMT
नई दिल्ली : आईपीएल 12 की शुरुआत में ही विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम काफी संघर्ष कर रही थी। मगर आरसीबी टीम के खिलाड़ियों ने पिछले कुछ मैचों में जीत के बाद राहत की सांस ली है और अब वे थोड़ा आराम में नजर आ रहे हैं।

खिलाड़ी मैदान के बाहर खूब मनोरंजन और प्रसन्नचित मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी आजकल खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही पंजाब और आरसीबी के मैच से पहले बैंगलोर के एक मॉल में साथ घूमते नजर आए। इस दौरान दोनों ने एक गेम भी खेली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।



इस क्यूट वीडियो को साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर Dale Steyn ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। संडे को मैच जीतने के बाद अनुष्का और विराट ने अपनी टीम के साथ गेमिंग पार्लर में मस्ती की।

विरुष्का की जोड़ी बैंगलोर के एक मॉल में वर्चुअल रिएलिटी शूटिंग गेम खेलते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का ने हाथों में बंदूक पकड़ी हुई है और विराट उनके सामने मरने का नाटक करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों ही मॉल में घूमते हुए भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी को बैंगलोर के एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था। जहां ये जोड़ी हाथों में हाथ डालकर एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुई नजर आ रही है।

Tags:    

Similar News