VIDEO: हीरो बनकर शादी के मंडप में उतरेंगे भुवी, धवन ने शादी पर पूछा सवाल

भुवनेश्वर कुमार ने अक्टूबर के महीने में ही नुपूर से सगाई कर ली थी. नुपूर मेरठ भुवनेश्वर की पड़ोसी हैं.;

Update: 2017-11-21 07:32 GMT

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवंबर को मेरठ में अपनी गर्लफ्रेंड नूपुर नागर से शादी करेंगे. भुवनेश्वर ने चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन से छुट्टी का अनुरोध किया था. जिसके बाद कोलकाता टेस्ट के हीरो को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है.

भुवनेश्वर कुमार ने अक्टूबर के महीने में ही नुपूर से सगाई कर ली थी. नुपूर मेरठ भुवनेश्वर की पड़ोसी हैं. भुवनेश्वर के पिता किरन पाल सिंह और नुपुर के पिता यशपाल सिंह नागर पुलिस सेवा से बतौर दरोगा सेवानिवृत्त हुए हैं.




इससे पहले भी कई बार भुवी और नूपुर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. भुवी और नुपुर काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं. भुवनेश्वर की होने वाली 'बेटर हाफ' पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में काम करती हैं.

वही शिखर धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शादी से पहले भुवी के साथ काफी बातें की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में धवन ने पूछा- लो जी हमारा एक शेर कल जोरू का गुलाम बन जाएगा, इससे पूछते हैं कि मोतीचूर का लड्डू जो खाए वो पचताए या जो ना खाए वो पचताए... कैसी फीलिंग आ रही है, कल शादी है..? इस पर शर्मीले भुवी ने पहले पानी पिया और फिर कहा- कल नहीं 23 को. तैयारी तो कुछ नहीं किया. जो किया घर वालों ने किया.

उन्होंने धवन की इशारा करते हुए कहा- जो मैं इन लोगों से एक्सपीरियंस लिया वो ये था कि बहुत मजा आता है. जोरू का गुलाम कहने पर भुवी जवाब देते हैं- इसे शायद प्यार कहते हैं.'

भुवनेश्वर ने ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट (4/88 और 4/8) झटके, उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया.

कप्तान विराट कोहली ने भी मैच के बाद भुवनेश्वर की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस स्विंग गेंदबाज ने टीम में खुद ही अपनी जगह बना ली है.




भुवनेश्वर कुमार को लेकर कोहली ने बताया कि वह टेस्ट मैचों में नई गेंद से गेंदबाजी करने के बड़े दावेदार बन गए हैं. वह हमारी भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं खास कर विदेशों में होने वाले मैचों के लिए.

भुवनेश्वर की गेंदबाजी की गति बढ़ी है. उन्हें जब भी टीम में मौका मिलता है वह इसका फायदा उठाते हैं.

Similar News