टीम इंडिया को झटका, भुवनेश्वर कुमार फिर हुए चोटिल, विवाद में रहे इस गेंदबाज को मिली जगह!

आपको बता दें कि भुवनेश्वर पहले इस सीरीज से पहले भी चोटिल थे।;

Update: 2019-12-14 07:34 GMT

नई दिल्ली : भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर से चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। भुवी वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी जानकारी शनिवार को सुबह विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। आपको बता दें कि भुवनेश्वर पहले इस सीरीज से पहले भी चोटिल थे।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है, 'भुवनेश्वर कुमार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी-20 इंटरनैशनल मैच, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, के दौरान कमर में दाईं ओर दर्द की शिकायत थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जांच में पाया कि खिलाड़ी के हर्निया के लक्षण फिर से उभर आए हैं। चोटिल भुवी की जगह शार्दुल वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए हैं।'

भुवनेश्वर की जगह टीम में शार्दुल ठाकुर को जगह मिली है। टी20 सीरीज के दौरान भुवनेश्वर कुमार की ग्रोइन इंजरी एक बार फिर उभर गई है, यही कारण है कि उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। बता दें कि टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

शार्दुल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की टीम में थे और गुरुवार तक उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। भुवनेश्वर की चोट के बारे में हालांकि पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है लेकिन समझा जा रहा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है।

Tags:    

Similar News