कैप्टेन कोहली को तीसरी बार मिला ' इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ़ द इयर ' , जाने किसने जीता कोनसा अवार्ड
कप्तान कोहली ने पहले भी दो बार यह अवार्ड जीता है .;
नई दिल्ली : भारत के कैप्टेन विराट कोहली को तीसरी बार ' इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ़ द इयर ' के अवार्ड से नवाजा गया . कोहली ने यह अवार्ड 2011-12 और 2013-14 में भी जीता हुआ है . भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन को इंटरनेशनल बल्लेबाज़ और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बौल्ट को इंटरनेशनल बॉलर चुना गया .
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर द्वारा खेली गई 171 रनों की नाबाद पारी को बेजोड़ पारी चुना गया . मयंक अग्रवाल को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी और शुभमान गिल को सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 खिलाड़ी चुना गया.