CSK vs RR : शेन वॉटसन के शतक की मदद से CSK ने 5 विकेट खोकर RR को दिया 205 रनों का लक्ष्य
दोनों टीमें दो-दो साल के प्रतिबंध के बाद लीग के 11वें संस्करण में लौटी हैं और इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी;
पुणे : आज CSK और RR में होने वाले मुकाबले में CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 204 रन बनाये . यह मैच पुणे के MCA International Stadium में शाम 08 बजे शुरू हुआ . राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया .
शेन वॉटसन ने IPL सीजन 11 का दूसरा शतक जड़ दिया है. वॉटसन ने 51 गेंदों पर शतक जड़ा, ये उनका आईपीएल करियर में तीसरा और आईपीएल 11 में पहला शतक है. वाटसन ने अपनी शतकीय पारी में 9 चौके और 6 छक्के लगाए.
पावर-प्ले में शेन ने लगाई वॉट!
चेन्नई सुपर किंग्स को उसके ओपनरों ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉटसन और अंबाती रायुडु ने बहुत ही आतिशी शुरुआत दी. इसमें बड़ा योगदान वॉटसन का रहा, जिन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी के पहले ही ओवर में दो चौके लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए थे. बहरहाल, पावर-प्ले (शुरुआती 6 ओवर) के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 1 विकेट पर 69 रन था. इसमें शेन वॉटसन का योगदान 21 गेंदों पर 38 रन का था.
रैना की बेहतरीन वापसी
चोटिल होने के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेलने वाले सुरेश रैना ने दिखाया कि वह चेन्नई के लिए कितने महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. हालांकि शुरुआत में वह थोड़े सतर्क दिखाई पड़े, लेकिन जल्द ही उन्होंने चिर-परिचित लय हासिल कर ली. रैना तोड़ा दुर्भाग्यशाली रहे कि 4 रन से अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 29 गेंदों पर 46 रन बनाकर अपनी अहमियत बहुत ही अच्छी तरह साबित की.
रहाणे ने टॉस जीतकर चेन्नई को दी पहले बल्लेबाजी
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को पहले बल्लेबाजी दी. चेन्नई ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए और कर्ण शर्मा और सुरेश रैना को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया.
राजस्थान ने भी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया. हेनरिक क्लासेन और स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल किया गया, जबकि डार्सी शॉर्ट और धवल कुलकर्णी को बाहर बिठाया गया. बता दें कि राजनीतिक कारणों से चेन्नई का घरेलू मैदान पुणे स्थानांतरित किया गया है.
प्लेइंग इलेवन:
राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, धवल कुलकर्णी, हेनरिक क्लासेन, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, के. गौतम, बेन लॉफलिन, जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी.
चेन्नई: शेन वॉटसन, अंबति रायडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, कर्ण शर्मा , दीपक चाहर, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, सैम बिलिंग्स.