इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका , यह स्टार खिलाडी बाहर

पहले टेस्ट में 31 रनों से हारने के बाद भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर है.;

Update: 2018-08-05 07:49 GMT

नई दिल्लीपहले टेस्ट में 31 रनों से हारने के बाद भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर है. यह खबर भारतीय फेन्स को भी खुश कर देने वाली है. दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 9 जुलाई को इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जायेगा लेकिन इस दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के स्टार प्लेयर बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे. 


पिछले साल नवंबर में ब्रिस्टल में उन्होंने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वह बड़े विवाद में फंस गए थे. उस वक्त से उन पर केस चल रहा है, इसी वजह से इंग्लैंड बोर्ड ने उन्हें काफी समय तक टीम से बाहर भी रखा था. अब 6 अगस्त को इस केस की सुनवाई होगी और इसके ट्रायल में 5 से 7 दिन का समय लग सकता है।.

भारत को पहले टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से जख्म देने वाले स्टोक्स का ना खेलना भारत के लिए फायदे का सौदा है क्योंकि गेंद के साथ वह बल्लेबाजी में भी भारतीय टीम को परेशान करने की क्षमता रखते हैं. हालांकि पहले टेस्ट में उन्होंने बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं किया लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने इसकी भरपाई कर दी.


इंग्लैंड के स्टार प्लेयर बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी में भारत के 4 बल्लेबाज़ों को आउट कर टेस्ट मैच जीतने के सपने को तोड़ दिया। इन 4 बल्लेबाजों में उनके शिकार भारतीय कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या भी थे। 


 वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्टोक्स के ना खेलने के सवाल पर कहा कि हम अभी लॉर्ड्स के लिए टीम कॉम्बिनेशन के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम इसका फैसला वहां पहुंचकर और वहां की कंडीशन देखकर करेंगे। हमारी टीम में कई शानदार खिलाड़ी है हालांकि रूट ने ये भी माना की स्टोक्स हमारी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी है।


Similar News