रोमांचक मोड़ पर इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराया , कोहली की मेहनत पर फिरा पानी

इंग्‍लैंड ने पहली और दूसरी पारी में क्रमश: 287 और 180 रन बनाए थे.;

Update: 2018-08-04 13:31 GMT

नई दिल्ली : एजबेस्टन में हो रहे भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को 287 का लक्ष्या दिया था. भारत ने कप्‍तान कोहली की 149 रन की पारी के दम पर 274 रन बनाकर जबर्दस्‍त पलटवार किया. दूसरी पारी में इंग्‍लैंड टीम ने 180 रन बनाकर भारत को 194 रन का लक्ष्‍य दिया, लेकिन भारत विराट कोहली की 51 रन की संघर्षपूर्ण पारी के बावजूद मैच 31 रन से हार गया.

दूसरी पारी में भारत के लिहाज से दूसरा सर्वोच्‍च स्‍कोर हार्दिक पंड्या का रहा है, जिन्‍होंने आखिरी विकेट के रूप में आउट होने से पहले 31 रन की अच्‍छी पारी खेली. इंग्‍लैंड के लिए दूसरी पारी में बेन स्‍टोक्‍स ने सबसे अधिक चार विकेट लिए. जबकि जेम्‍स एंडरसन और ब्रॉड को दो-दो विकेट मिले. वहीं सैम कुरन और आदिल राशिद ने एक-एक सफलता हासिल की.इंग्‍लैंड ने पहली और दूसरी पारी में क्रमश: 287 और 180 रन बनाए थे. जबकि भारत ने पहली पारी में कप्‍तान विराट कोहली की 149 रन मैराथन पारी के दम पर 274 रन बनाए थे.


एशिया के बाहर टीम इंडिया सिर्फ चार बार चौथी पारी में लक्ष्य को हासिल कर पाई है. वहीं इंग्लैंड में उसने कभी ये कामयाबी हासिल नहीं की है. टीम इंडिया ने सबसे पहले साल 1968 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डुनेडिन में 200 रन चेज़ किए थे. उसके बाद 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में चौथी पारी में 403 रन, तीसरी बार 2001 में जिम्बाब्वे के बुलावायो में 184 रन और चौथी बार टीम इंडिया ने यह कारनामा 2003 में ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड में 230 रन चेज़ करके किया था.




Similar News