IND vs AUS : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बोले , पृथ्वी की जगह इस खिलाडी को करें शामिल
सिडनी : भारत के ऑस्ट्रेलिया में एकमात्र प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी शॉ के टकने में चोट लगने के कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए , प्रक्टिसे मैच की पहली पारी में पृथ्वी शॉ ने 66 रन की शानदार पारी खेली . इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान से पृथ्वी शॉ की चोट पर अफ़सोस जाहिर किया .
यह कहा वान ने अपने ट्वीट में
वान ने कहा है कि वे टीम इंडिया में शॉ के विकल्प के तौर पर वनडे स्टार रोहित शर्मा को चुनना चाहेंगे. वान ने अपने ट्वीट में कहा, "यह शर्म की बात होगी कि अगर पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाते हैं तो... शानदार युवा प्रतिभा... मैं व्यक्तिगत रूप से उसकी जगह रोहित शर्मा को टॉप ऑर्डर पर खिलाते... वह टेस्ट क्रिकेट के मास्टर न सही, बढ़िया खिलाड़ी हैं."
ऐसे चोटिल हुए पृथ्वी
शॉ गुरवार को फील्डिंग करने के दौरान बाउंड्री के पास कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे कि उनका पैर मुड़ गया था और वे दर्द से कराहते हुए गिर पड़े थे जिसके बाद दो लोगों को उन्हें गोद में उठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था. शॉ का स्कैन कराने के बाद फैसला किया गया कि वे पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. अब शॉ की गैर मौजूदगी के कारण केएल राहुल और मुरली विजय के पहले टेस्ट में भारत के लिए पारी की शुरूआत करने की संभावना जताई जा रही है.