भारत से हार के बाद बौखलाए सरफराज, बोले- मैं अकेला घर नहीं जाने वाला

सरफराज ने कहा कि अगर यही प्रदर्शन जारी रहा तो पाकिस्तान में उन्हें और अपमान झेलना होगा।;

Update: 2019-06-18 11:53 GMT
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप में भारत से मैच हारने के बाद कड़ी आलोचना झेल रहे पाकिस्तान के कप्तान कप्तान सरफराज अहमद ने अपने साथी खिलाड़ियों को ताकीद की है कि अगर विश्व कप के बाकी मैचों में वे अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं लाते हैं तो देश में और जलालत झेलने को तैयार रहें। पाकिस्तान के पांच मैचों में तीन ही अंक है।

सरफराज ने कहा कि अगर यही प्रदर्शन जारी रहा तो पाकिस्तान में उन्हें और अपमान झेलना होगा। आगे सरफराज ने कहा, 'यदि कोई सोचता है कि मैं घर लौट जाऊंगा तो वह अहमक है। खुदा न करे कुछ हो गया तो सिर्फ मैं अकेला ही घर नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा, 'खराब प्रदर्शन को भुलाकर बाकी चार मैचों में अच्छा खेलना होगा। बता दें कि अब तक वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

पाकिस्तान को अब 23 जून को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम की जमकर आलोचना हो रही है। शोएब अख्तर ने तो कप्तान को बददिमाग तक करार दिया है। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तो पूरी टीम को अनफिट करार दिया है। शोएब मलिक जैसे सीनियर खिलाड़ी को टीम से बाहर करने की मांग की जा रही है। बता दें कि वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार 7वीं बार धूल चटाई है।

वहीं, मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तानी कप्तान के दिमाग में यह रणनीति चल रही थी कि अगर पाकिस्तानी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को कम रनों में सिमटा देते हैं और दूसरी पारी में पाकिस्तानी टीम को महज कुछ ओवर ही खेलने पड़ते हैं तो उसमें पाकिस्तानी टीम पूरी तरह से सक्षम है। पाकिस्तान के बल्लेबाज चाहे इमाम उल हक हो, बाबर आजम या फिर फकर जमान या इसके बाद मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक और सरफराज अहमद तक सभी कम ओवरों में अच्छा खेलने के लिए जाने जाते हैं।

Tags:    

Similar News