4 साल की मासूम बच्ची पर पिघला हरभजन का दिल, मदद करने पहुंचे अस्पताल

हरभजन सिंह ने जैसे ही ट्वीट को देखा और उन्होंने इस पर रिप्लाई करते हुए काव्या की मदद करने की इच्छा जतायी.;

Update: 2017-10-27 12:48 GMT

नई दिल्ली: हरभजन सिंह भले ही इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते है. हाल ही में हरभजन सिंह ने सोशल मिडिया पर एक बच्ची को देखकर उनका दिल पिघल गया है. बच्ची का नाम काव्या है.

दरअसल, खालसा एआईडी नाम के अकाउंट से 4 साल की काव्या अस्पताल में भर्ती एक तस्वीर शेयर किया गया था. जिसमें बताया गया है कि वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है. साथ ही बताया गया कि काव्या मस्तिष्क की सूजन की बीमारी से ग्रस्त है. हमें उसके इलाज के लिए 4600 डॉलर की जरूरत है.

हरभजन सिंह ने जैसे ही ट्वीट को देखा और उन्होंने इस पर रिप्लाई करते हुए काव्या की मदद करने की इच्छा जतायी. हरभजन सिंह ने लिखा कि मुझे ये बताइए कि अगर मैं किसी भी तरह से इस बच्ची की मदद कर सकूं तो. मुझे इलाज के लिए पैसे देने दीजिए. मुझे इसके बारे में सारी जानकारी उपलब्ध कराइए. 

हरभजन सिंह बच्ची की जानकारी मिलने के बाद वह खुद उस बच्ची से मिलने अस्पताल भी पहुंचे. उन्होंने बच्ची की मदद की. इसके बाद हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'काव्या हमारी ही बेटी है, भगवान उसकी रक्षा करेंगे. हम बस अपना फर्ज निभा रहे है'.

हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने पूर्व आईपीएस को एक प्रश्न का करारा जवाब दिया.

संजीव भट्ट ने ट्वीट कर कहा , 'क्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में कोई मुस्लिम खिलाड़ी है? इस पर हरभजन सिंह ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा, कि 'हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई. क्रिकेट टीम में खेलने वाला हर खिलाड़ी हिंदुस्तानी है उसकी जात या रंग की बात नहीं होनी चाहिए (जय भारत).'

Similar News