IPL से पहले हिट हुआ हरभजन, धोनी और रजनीकांत का ये वीडियो, आपने देखा क्या?

वीडियो में तमिलनाडु के दो ट्रेन्डिंग टॉपिक चैन्नई सुपर किंग्स और 'काला' पर फोकस किया गया है?;

Update: 2018-03-30 12:44 GMT
नई दिल्ली : सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला और आईपीएल की फैंचाइजी चैन्नई सुपर किंग्स का एक वीडियो जारी किया गया। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी, रजनीकांत, हरभजन सिंह, मुरली विजय, और ड्वेन ब्रावो नजर आ रहे हैं। 

वीडियो के शुरुआत में ही हरभजन सिंह दिखाई देते हैं। इस दौरान हरभजन सिंह बोलते हैं लेकिन वो आवाज नाना पाटेकर की होती है। इसके बाद मुरली विजय और वेस्ट-इंडीज के प्लेयर ड्वेन ब्रावो बोलते हैं। वहीं इसके बाद वी़डियो में महेंद्र सिंह धोनी भी एक डायलॉग बोलते हैं। 

वीडियो में तमिलनाडु के दो ट्रेन्डिंग टॉपिक चैन्नई सुपर किंग्स और 'काला' पर फोकस किया गया है। बता दें कि IPL शुरु होने में कुछ दिन ही बाकी है तो वहीं फिल्म काला 27 अप्रैल को रिलीज होगी। 
Full View

Similar News