IND vs ENG पहला टेस्ट : बर्मिंघम में इंडिया का खराब रिकॉर्ड , क्या होगा इस बार

इंडिया और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है . पहला टेस्ट बर्मिंघम में होगा , आंकड़ों के मुताबिक इस ग्राउंड पर टीम इंडिया का प्रदर्शन ख़राब रहा है .;

Update: 2018-07-20 14:32 GMT

नई दिल्ली : इंडिया और इंग्लैंड के बीच T20 सीरीज और ODI सीरीज खेली गई जिसमें भारत ने T20 सीरीज में जीत दर्ज की और इंग्लैंड ने ODI सीरीज जीती . अब इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है . पहला टेस्ट बर्मिघम में खेला जाएगा . चौकाने वाली बात यह है की इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद ही ख़राब है . 







टीम इंडिया ने इस मैदान पर 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें इंडिया ने इंग्लैंड को एक बार भी नहीं हरा पाया . सबसे बड़ी बात यह है की टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ साहा और दो मुख्य तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं . 

Similar News