IND vs SA : दो विकेट खोकर टीम इंडिया पहुँची 100 रन के पार

Update: 2018-02-01 16:44 GMT

डरबन: स्पिन गेंदबाजों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया आज यहां पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 269 रन तक सीमित रखने में सफल रही. कुलदीप ने तीन और चहल ने दो विकेट लेते हुए एक समय बड़े स्‍कोर की ओर बढ़ रही दक्षिण अफ्रीका की टीम के कदमों पर ब्रेक लगा दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए उसके कप्‍तान फाफ डु प्‍लेसिस ने 120 रन की शानदार पारी खेली. किंग्‍समीड मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने आज टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया. अमला के रूप में पहला विकेट 30 के कुल स्‍कोर पर गिरने के बाद क्विंटन डिकॉक और फाफ डुप्‍लेसिस ने तेजी से 53 रन जोड़े. इस समय टीम का रन औसत छह रन प्रति ओवर के आसपास था, लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने स्थिति को अच्‍छी तरह से नियंत्रित किया. परिणामस्‍वरूप 134 रन तक पहुंचते-पहुंचते दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट गिरे. मेजबान टीम के लिए डु प्‍लेसिस के अलावा क्विंटन डिकॉक ने 34 और क्रिस मॉरिस ने 37 रन की पारी खेली. जवाब में 17 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्‍कोर दो विकेट खोकर 86 रन है. रोहित शर्मा (20) और शिखर धवन (35) आउट होने वाले बल्‍लेबाज हैं.विराट कोहली 20 और अजिंक्‍य रहाणे 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं.





रोहित शर्मा (20रन, दो चौके, एक छक्‍का) के रूप में गिरा जिन्‍हें मोर्ने मोर्केल ने विकेटकीपर डिकॉक से कैच कराया.10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्‍कोर एक विकेट खोकर 49 रन था.  वहीं दुसरा विकेट शिखर धवन का गिरा  जब मॉरिस की गेंद को धवन ठीक से खेल नहीं पाए और नॉन स्ट्राइकर छोर से विराट दौड़ते हुए उनकी तरफ आ गए. तो धवन को रन के लिए दौड़ना पड़ा और ऐडन मार्करैम के थ्रो पर धवन रन आउट हुए. उन्होंने 35 रन बनाए .


अभी 23 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्‍कोर दो विकेट खोकर 125 रन है. रोहित शर्मा (20) और शिखर धवन (35) आउट होने वाले बल्‍लेबाज हैं.विराट कोहली 41 और अजिंक्‍य रहाणे 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों बल्लेबाज पारी को संभालने में जुटे हुए है .

Similar News